खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन खिलाड़ियों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
रिपोर्ट अमित वर्मा
स्वामी विवेकानंद जन चेतन समिति उसावां ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, जैसे खेलों का आयोजन रखा गया जिसमें कई टीमों ने अलग-अलग स्थान से भाग लिया।भाजपा वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान प्रधान रामनरेश सिंह चंदेल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए क्षेत्र में ऐसे आयोजनो का होना बहुत जरूरी है।उसावा पूर्व अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष शिवमगौर, शिवम गुप्ता, बालिस्टर यादव, सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

