1:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

उझानी में पांच दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया उद्घाटन

उझानी बदांयू 21 दिसंबर।

उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आज 1 पांच-दिवसीय सांसद खेल महोत्सव समारोह का मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर मौजूद विधायक हरीश शाक्य एवं नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

सांसद खेल महोत्सव के पहले दिन 100 व 200 मीटर की बालक – बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ वॉलीबाल मैच भी कराया गया।

सांसद खेल महोत्सव में जिले की सभी विधानसभाओं के जैसे गुन्नौर, सहसवान, बिल्सी, बिसौली, बदायूं के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित ऋचारिया के साथ जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव योगेश प्रताप सिंह मुख्य व्यवस्थाओ मे रहे । खेल महोत्सव कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता संदीप सक्सेना द्वारा किया गया । इस अवसर पर हर्षवर्धन राजपूत,राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, अखिल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, रतन जिंदल,कमलेश वार्ष्णेय, राजीव गोयल,पवन वार्ष्णेय, पारसमणी वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, युवा भाजपा नेता कार्तिक अग्रवाल उर्फ बाबू,मोंटी वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस