5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एस्सल ओडियन स्कूल ने कछला के कुष्ठ आश्रम में वितरित किए ऊनी कपड़े

स्कूल की मानव सेवा से आश्रम वासी अभिभूत।

उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 18 दिसंबर।

नगर के एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल द्वारा कछला स्थित कुष्ठ आश्रम, भागीरथी गंगा घाट पर (SUPW)
SOCIAL UTILITY PROJECT WORK सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल सिंह, समन्वयक गुंजन, पूजा एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्नेह एवं संवेदनशीलता के साथ आश्रमवासियों को भोजन सामग्री और सर्दी से बचाव हेतु ऊनी कपड़े प्रदान किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के प्रति सेवा भाव एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय परिवार ने आश्रमवासियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की।

आश्रम के निवासियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम मानवीय सेवा, करुणा एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस