5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी हजरतगंज में जर्जर पोल- प्रधान पति ने सौंपा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

*।

उझानी बदांयू 17 दिसंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के प्रधानपति ब्रह्मपाल ने आज अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है ।

दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उनकी ग्राम पंचायत में गत चार वर्षों से 6 बिजली के पोल जर्जर हालत में हैं जिसकी शिकायत कई बार लिखित व मौखिक रूप से विधुत विभाग के उच्चधिकारियों व नगर के विधुत उपकेन्द्र कार्यालय पर की जा चुकी है।

इन जर्जर विधुत पोलों से गाँव में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार गुप्ता ने ग्राम प्रधान को आश्वासन देते हुए कहा कि हम तत्काल सव डिवीजनल ऑफिसर (S.D.O.) व जूनियर इंजीनियर (J.E.) को मौके पर भेज कर इसकी रिपोर्ट मंगाते हैं तथा जल्द से जल्द जर्जर विधुत पोलों को बदलवाते हैं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस