बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर कलान बॉर्डर पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉला पहले एफएम हाइवे पर शराब ठेके के पास खड़ी बोलेरो और बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया था। पीछा करने के दौरान काली मंदिर के पास हादसा हुआ। मृतकों की पहचान बंटू (25) और दिनेश (25) के रूप में हुई है, जबकि मनोज (28) घायल है। पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्राला की तलाश में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

