बरेली ले जाते समय चालक की मौत दो गंभीर घायल
बरेली हायर सेंटर मे हो रहा घायलों इलाज स्थिति गंभीर
ककराला।
उसहैत से बापस क़स्बा ककराला लौट रहे कार सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ़्तार मे पलट कर पेंड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कार का गियर बक्सा निकल कर दूर गिरा कार मे सवार तीनों युबक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला उसहैत मार्ग स्थित ईंट भट्टे के पास हुई है। सूचना पर पहुंची ककराला चौकी पुलिस व लोगों नें क्षतिग्रस्त हुई कार से घायलों को बाहर निकाला। चौकी पुलिस नें तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टरों नें तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। बरेली जाते समय बिनावर के समीप परवेज आलम पुत्र मोहम्मद जान सेठ निवासी बार्ड संख्या 25 नें दम तोड़ दिया उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतक के परिवार मे कोहराम मच गया। बांकी घायल हुए दो ब्यक्तियों आफाक खान पुत्र नवी आलम व शाह आलम पुत्र निसार अहमद निवासी बार्ड 25 का बरेली अस्पताल मे इलाज जारी है जहाँ दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मृतक शादी शुदा है एवं दो बेटियों व एक पुत्र का पिता है शोकाकुल पत्नी व परिबार का रो रो कर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

