5:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ई रिक्शा बाइक की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल।

उझानी बदांयू; 15 दिसंबर।

कोतबाली उसहैत क्षेत्र के गाँव खेतियांनगला निवासी 65 वर्षीय रूप राम पुत्र चेतराम व 40 वर्षीय वीरेन्द्र पुत्र रूपराम बाइक द्वारा ईश्वरी नगला से बुटलादौलत गांव जा रहे थे कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनोसी में सामने से आ रहे अनियंत्रित ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी लाया गया।

जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस