2:27 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

किशोरी ने खाया विषाक्त इलाज के दौरान मौत।

उसावां: थाना क्षेत्र के गांव कैलोठा में किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कुछ कहा सुनी होने से उसने ऐसा कदम उठाया। किशोरी का नाम सोनी पुत्री नन्हेंलाल उम्र 21 वर्ष है। जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही परिजनों ने बदायूं मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसावां थाने से प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतिका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने के पश्चात ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस