223.49 लाख की जल जीवन मिशन योजना फांक रही धूल।

रिपोर्ट अमित वर्मा
उसावां: एक तरफ तो योगी सरकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल पहुंचने की बात कर रही है,तो वही दूसरी तरफ यह योजना पूरी होती ही नहीं दिख रही है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनबौसारी में योजना का आरम्भ वर्ष 2023 को हुआ था।लेकिन वर्ष 2025 भी समाप्ति की ओर है और पानी की टंकी का कहीं अता पता ही नहीं है। करीबन 2.5 वर्ष बीत चुके हैं अभी तक कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार 1 वर्ष पहले ही कार्य छोड़ कर भाग गए और आज तक कोई भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं आया।ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की पाइपलाइन डालते समय गांव की पक्की गलियां तोड़ दी गई जबकि टूटी हुई गलियों में मरम्मत कार्य अभी तक नहीं कराया गया है। वही ग्राम पंचायत के मजरा गांव फुलचियाई में भी गलियों की हालत बदहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन अभी तक किसी ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

