उझानी वृद्ध किसान की संदिग्धावस्था में मौत बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
उझानी बदांयू 15 दिसंबर।
उझानी कोतबाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज में बीती शाम एक 60 वर्षीय किसान ऋषिपाल पुत्र मूलचन्द्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुत्र द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मौत की सूचना पर उसके छोटे बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है, सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रिंकू सिंह ने आस-पास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

