8:42 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कछला घाट पर पूजापाठ ना कराने का आरोप, मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज।

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 14 दिसंबर।

सोरों कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चक्रतीर्थ निवासी गोरव शर्मा ने कछला के चार लोगों पर मारपीट करने के साथ ही यज्ञमानो की पूजा पाठ ना करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गोरव शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि वह अपने पिता जयपाल शर्मा, भाई दीपक के साथ काफी वर्षों से कासगंज छोर पर गंगा स्नान को आऐ श्रृद्धालुओं की पूजा-पाठ व हवन-पूजन करवाते हैं। 11 दिसंबर को वार्ड तीन निवासी सतीश मेंबर,रवि,सनी व कादरवाडी सोरों निवासी छोटा ने मेरे व भाई दीपक के साथ मार-पीट कर घाट से भगा दिया कि आइंदा घाट पर दिखाई दिए तो अंजाम बुरा होगा।

गोरव शर्मा ने कोतवाली पुलिस में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है जिससे वह घाट पर पूजापाठ कराकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस