उझानी बदांयू 14 दिसंबर
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज में विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण चार विधुत पोल जर्जर हालत में हैं, जो हवा के तेज झोंके से गिर सकते हैं। ग्रामीणों की माने तो इसके बारे में कई बार मौखिक व लिखित रूप में विधुत विभाग में शिकायत दर्ज कराई है ,परन्तु विधुत विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है ।
इस मामले में प्रधान पति ब्रहमपाल ने बताया कि कई बार उच्चधिकारियों को सूचित कर चुके है अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है । अगर बिजली का कोई पोल गिरता है तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि समय रहते इन पोल को बदलवा दिया जाऐ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

