बदायूं में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुडिया खेड़ा निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र रामसिंह के रूप में हुई है। सोनू हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी सोमवती गांव में रहती थी।
परिजनों के अनुसार, सोनू की अपनी पत्नी से फोन पर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। वह 9 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा और न ही किसी ने उसे देखा था।
शनिवार देर रात गांव के जंगल में नदी के किनारे एक पीपल के पेड़ पर उसका शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ मिला। परिजनों को सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

