5:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में युवक की संदिग्ध स्थिति मे मौत पुलिस की जांच जारी

बदायूं 14 दिसम्बर

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में 20 वर्षीय युवक सोनू पुत्र राम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

ग्रामीणों ने जब जंगल में शव देखा, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, सोनू हिमाचल प्रदेश में काम करता था और उसके गांव आने की सूचना परिवारजनों को नहीं थी। परिजनों ने घर में पहले से कुछ कलह होने की बात भी बताई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस