8:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान आरोपी की तलाश में दबिश, जांच जारी

कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल फोटो में युवक बंदूक के साथ टशन दिखाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो एक एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि युवक बंदूक के दम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। वायरल फोटो में दिखाई दे रहा युवक थाना क्षेत्र के गांव वावट निवासी टीटू पटेल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक ने यह फोटो अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था।

शनिवार को पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस द्वारा उसकी तलाश लगातार की जा रही है।

बताया जा रहा है कि टीटू पटेल पूर्व में बिजली विभाग में संविदाकर्मी रह चुका है। उस पर घोटाले का मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग द्वारा उसकी संविदा समाप्त कर दी गई थी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि वायरल फोटो और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाव

विज्ञापन एक्सप्रेस