12:31 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावा: ब्लॉक परिसर में किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन

उसावा: ब्लॉक परिसर में किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया।गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के उचित और आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना व भूमि सुधार, गुणवत्ता पूर्वक खेती कर बेहतर आय प्राप्त करना था।किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता उर्फ धीरूभैया ने कहा कि खेती-किसानी हम सबकी पहचान है और हमें इससे हमेशा जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपने खेतों में हर तरह की फसल लगाने का आग्रह किया।
धीरेंद्र पाल गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि हम हमेशा से खेत और कृषि से जुड़े रहे हैं, और यह हमारे देश की धरोहर है। उन्होंने किसानों से अपने खेतों को संरक्षित रखने और उनमें अच्छी से अच्छी फसल उगाने की अपील की।इस अवसर पर कृषि विभाग के कई अधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस