6:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भोजन-पानी की तलाश में गांव के जंगल से शहर में पहुंच रहे बंदर

उझानी बदांयू 11 दिसंबर।

जंगलों में लगातार कम हो रहे भोजन व खेतों में खाने बाली फसलें ना होने के कारण बंदरों का झुंड बड़ी संख्या में गांवों से होकर शहर की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में कई घटनाओं में बंदर लोगों पर अचानक झपट पड़े और कई को घायल कर दिया।

बंदरों के झुंड घरों के आसपास मंडराते रहते हैं और मौका मिलते ही रसोई के पास रखी वस्तुएं, फल-सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। कुछ परिवारों ने बताया कि घर के भीतर खिड़की-दरवाजे थोड़े भी खुले रह जाएं तो बंदर घुसकर सामान बिखेर देते हैं।

इससे न सिर्फ नुकसान होता है, बल्कि घर में छोटे-बुजुर्ग भी भयभीत रहते हैं। किसानों का कहना है कि बंदरों ने कई खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इनके पकड़ने के इंतजाम नहीं हैं। खेतों की रखवाली के लिए किसानों को अतिरिक्त समय लगाना पड़ रहा है।

शहर के नरऊ मोड, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, बडे महादेव मंदिर, बिहारी जी के मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों पर बंदरों का आतंक है श्रृद्धालुओं के हाथ से पूजा की सामिग्री तक बंदर झपट कर ले जाते हैं। वहीं खुली भगवान् की प्रतिमाओं पर भी अगर ना देखे तो गंदगी कर जाते हैं।

वन विभाग के अधिकारियो का कहना है स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बंदरों की धर-पकड़ की जाएगी। टीम तैयार की जा रही है और प्रभावित गांवों सहित शहर में जल्द कार्रवाई शुरू होगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस