उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 10 दिसंबर।
नगर के मदरशील मैमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक नरसिंह थरेजा का कल निधन हो गया।
पंजाबी कालोनी निवासी हंसमुख,मिलनसार नरसिंह थरेजा 70 ने लगभग 30 बर्ष पहले स्कूल की आधारशिला रखी थी। आज भी नगर के अच्छे स्कूलों में मदरशील स्कूल को माना जाता है। उनकी पत्नी रेनू थरेजा ने प्रधानाचार्या के रूप में काम कर स्कूल को एक नया आयाम दिया।
श्री थरेजा के पुत्र भारत थरेजा ने बताया कि पापा कुछ समय से अस्वस्थ थे कल सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। कल शाम उनका अंतिम संस्कार कछला घाट पर कर दिया गया है। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर के लोगों ने श्री थरेजा के निवास पहुंच कर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
——–
शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति
नगर के शिक्षा संस्थान में थरेजा जी को दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एस्सल ओडियन स्कूल के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता एडवोकेट ने नरसिंह थरेजा के निधन को शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति बताया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

