4:43 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

यूरिया न मिलने पर किसान एकता संघ ने एसडीएम कलान से की शिकायत

शाहजहांपुर जिले के तहसील कलान क्षेत्र की न्याय पंचायत दहलिया स्थित खाद गोदाम ककोड़ा पर छोटे किसानों को पिछले एक सप्ताह से यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है।

किसान एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष रनवीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ बड़े और दबंग लोगों को गोदाम के सचिव से मिलीभगत कर भरपूर मात्रा में यूरिया दी जा रही है, जबकि छोटे और सीमांत किसानों को इससे वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई बार सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सचिव ने फोन रिसीव नहीं किया।

इस समस्या से नाराज किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने आज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कलान को प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

मौके पर रनवीर सिंह, रामनिवास, सत्यवीर, सुनील मौर्य, देवकुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हसरत ख़ान की न्यूज़

विज्ञापन एक्सप्रेस