पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेश से संचालित “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के पर्यवेक्षण में बदायूँ पुलिस की प्रभावी पैरवी से नाबालिग के साथ छेडछाड करने वाले अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 03 वर्ष का कठोर कारावास की सजा तथा कुल 4000/-रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
थाना मूसाझाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 680/2017 धारा 354 भादवि तथा 7/8 पॉक्सों एक्ट बनाम राजेन्द्र पुत्र जसवीर सिंह निवासी गुलडिया थाना मूसाझाग, बदायूँ की विवेचना उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा पूर्ण करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित करके समयबद्ध रुप से मॉनीटरिंग सेल जनपद बदायूं व पैरोकार म0हे0का0 इन्द्रावती थाना मूसाझाग द्वारा माननीय न्यायालय पॉक्सों 02 कोर्ट जनपद बदायूँ में सशक्त पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी, जिसके परिणामस्वरुप आज दिनाँक 09.12.2025 को माननीय न्यायालय पॉक्सों 02 कोर्ट जनपद बदायूँ द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र उपरोक्त को धारा 354 भादवि में दोषी पाते हुए 03 वर्ष के कठोर कारावास का दण्ड एवं 2000/-रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगेगा । अभियुक्त उपरोक्त को धारा 7/8 पोक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2000/-रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भोगेगा। अभियुक्त की सभी सजाएं साथ साथ चलेंगी । अभियुक्त द्वारा इस मामले में पूर्व में कारागार में व्यतीत की गई अवधि उक्त सजा कीअवधि में समायोजित की जायेगी ।अर्थदण्ड की पूर्ण धनराशि पीडिता को दी जायेगी। पैरवी करने वाले पैरोकार म0हे0का0 इन्द्रावती थाना मूसाझाग तथा लोक अभियोजक श्री वीरेन्द्र सिंह वर्मा तथा विवेचक उ0नि0 श्री अशोक कुमार का योगदान सराहनीय रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

