7:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ए पी एम पीजी कॉलेज द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

ए पी एम पीजी कॉलेज द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

उझानी आज नगर के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज उझानी में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह किया गया क्षेत्र के लगभग 50 इंटरमीडिएट विद्यालय के बच्चों ने निबंध.पोस्टर. ऐकल सुगम संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता मे जो बच्चे फर्स्ट सेकंड थर्ड आए थे उनको शील्ड देकर सम्मानित किया गया शील्ड पा कर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बीच बीच में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए प्रधानाचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने बताया हम लगातार इस तरह के प्रतियोगिताएं कराते रहते हैं जिससे बच्चों का मनोबल बड़े और आगे बढ़ाने की प्रेरणा जागृत हो। कार्यक्रम का शुभारम्भ में महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। महाविद्यालय के,निदेशक डॉ. एम एस ए अग्रवाल,ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार कई वर्षों से इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने सभी आए अतिथियों एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।, इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह को और भी अधिक शोभनीय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय की संगीत विभाग की प्रवक्ता प्रोफेसर कंचन के नेतृत्व में संचालित हुए।इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह, डॉ. शुचि, डॉ.शिल्पी पांडे, डॉ. सुष्मिता, डॉ.जितेंद्र राणा, आदर्शकांता,शालिनी शर्मा, उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस