4:42 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ राकेश राठौर ने भाजपा पर साधा निशाना

दातागंज के बेला दांडी रोड स्थित मिश्रा मिल बाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद राकेश राठौर ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार की कई खामियां गिनाईं और जनता से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।

राठौर ने बताया कि रामगंगा मुड़ा पुल कई वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे जनता का आवागमन बाधित है और उन्हें अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की फसल बेचने में आ रही दिक्कतों और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।


इस कार्यक्रम में सांसद राकेश राठौर के साथ जिला अध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप एडवोकेट, जिला महासचिव सत्यम यादव, विनोद राठौड़, कोषाध्यक्ष साजिद अली, हरिराम गुप्ता, धीरपाल कश्यप, सोरन कश्यप नेताजी, किसान यूनियन नेता बृजकिशोर यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, तौलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राठौर, अतुल राठौर, गुड्डू राठौर, असलम खान और कुमारपाल गिरीश सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस