ब्लॉक सलारपुर मुख्यालय पर
ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह को ज्ञापन स्वस्थ ग्राम पंचायत सचिव
ग्राम पंचायत पर तैनात सचिवों ने तीसरे दिन भी ब्लॉक मुख्यालय पर कंधों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया अनुरोध ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख पति अनेगपाल सिंह को सौपा सचिव बोले उनकी मांगे जब तक सरकार पूरी नहीं करेगी तब तक वह ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे
ब्लाक सलारपुर में बीते तीन दिनों से प्रदेश स्तरीय आवाहन पर कंधों पर काली पट्टी बांधकर बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध कर रहे हैं शुक्रवार को सचिवों ने बताया की सरकार के द्वारा अन्य विभागों के भी काम सौंप दिए जाते हैं शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पति के माध्यम से मुख्यमंत्री को अनुरोध ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया और 1:00 बजे के बाद अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे जानकारी देते हुए बताया कि उनके लिए क्षेत्र भ्रमण के लिए साइकिल भत्ता ₹200 दिए जाता है जबकि उनके लिए मोटर साइकिल का भत्ता मिलना चाहिए जहां सरकार मोबाइल एप के माध्यम से भुगतान करना चाह रही है जहां गांव के प्रधान इतनी शिक्षित नहीं है कि वह मोबाइल से भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें ऐसे में एप के द्वारा भुगतान में काफी परेशानी हो सकती है सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अपने डोंगल सहायक खंड विकास कार्यालय में जमा कर देंगे उन्होंने कहा उनके विभाग के कार्य को वह करते ही करते हैं और अन्य विभाग के भी कार्य उनको ऊपर थोप दिए जाते हैं जिससे उन्हें अपने दैनिक कार्यों में परेशानी होती है इस मौके पर सचिव कृपाल सिंह, आदिल रशीद खान, पवन सक्सेना, धर्मेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, रामबाबू, दीपक गुप्ता, वर्षा पाठक ,एन0डी0खान कार्यालय सहायक भी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

