आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय मा० विधायक खेल प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन एस० के० के खेल मैदान बदायूं में किया गया ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्र गुप्ता माननीय विधायक सदर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बागीश पाठक जी मा० सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि के रूप में श्री शारदेंदु पाठक जी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं ब्लॉक प्रमुख सलारपुर के प्रतिनिधि के रूप में श्री अनेक पाल जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा बालक वर्ग की सीनियर वर्ग में 400 मी० दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने शहर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने हेतु उत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि खेलकूद करने से व्यक्ति की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति स्वस्थ रहती है एवं अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखता है विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी युवाओं को सोशल मीडिया का संतुलित मात्रा में इस्तेमाल करने एवं खेल के प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया गया।उक्त प्रतियोगिता में सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में विजेता नगला सरकी की टीम, जूनियर बालक 800 मीटर में प्रथम गुड्डू यादव, 800 मी सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम अंकित यादव, 800 मी सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम आकांक्षा, 800 मिटर जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम दीक्षा, 800 मी सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम वंशिका, सीनियर वर्ग में प्रथम सर्वेश यादव रही। डिस्कस थ्रो जूनियर बालक में शिवराज, सब जूनियर बालक में आयुष, सब जूनियर बालिका में गूंजा तथा 400 मिटर जूनियर बालिका में दीक्षा तथा 400 मीटर बालक में रामसेवक प्रथम, जूनियर वर्ग गोला में प्रथम ओंकार, 400 मी सीनियर बालक में प्रथम विपिन,जूनियर 1500 मीटर में प्रथम शिखा, सीनियर 1500 में प्रथम आकांक्षा, जैवलिन थ्रो में जूनियर में प्रथम अनामिका, सीनियर में प्रथम प्रिया पटेल, 100 मीटर दौड़ सीनियर में टीटू प्रथम रहे।कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी श्री हिम्मत सिंह विकासखंड सलारपुर द्वारा किया गया। जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री हरि प्रेम जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री राहुल चौबे, पंकज शर्मा,श्री मनोज कुमार, श्री विकास नारायण शर्मा,दीपेश पाल ओमवीर यादव पीटीआई, प्रमोद पीटीआई दीपेश पीटीआई, सत्यवीर पीटीआई आदि का विशेष सहयोग रहा।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

