।
कासगंज में एक शादी समारोह के दौरान बंद डीजे को शुरू कराने को लेकर बवाल हो गया, जिसमें एक युवक ने कार से दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेश चंद्र (55 वर्ष) दूल्हे के ताऊ,गिरीश चंद्र (50 वर्ष) दूल्हे के चाचा,और बृजेश (50 वर्ष) दूल्हे के मौसा निवासी बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के गांव सामंती नगला के रूप में हुई है।
यह घटना गंजडुंडवारा के जेडएस पैलेस में हुई, जहां सपा नेता के बेटे विकास पुत्र रामसनेही यादव की शादी थी। रात करीब 3 बजे डीजे पर विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर दूल्हे के रिश्ते दार कौशल यादव ने कार से तीनों को रौंद दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

