बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधोनी निवासी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के पिता उदय प्रकाश सिंह का लंबी बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार उदय प्रकाश सिंह (65) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजन उनका इलाज बरेली के बड़े हॉस्पिटलों में करा रहे थे, मगर बुधवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर सुनते ही ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और यूनियन सदस्यों का उनके आवास पर तांता लग गया। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोंलकी समेत पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
