12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां- यूरिया के लिए किसान परेशान सचिव कर रहे मनमानी

उसावां-इफको ई बाजार केंद्र उसावां पर किसान यूरिया के लिए चक्कर काट रहे हैं तो वही सचिव द्वारा 4 बजते ही किसानों को यह कहकर भगा दिया जाता है की ऊपर से मसीन बन्द हो गई है अब कल आना। जब किसान निराश होकर वापस लौट जाते है तो सचिव रतन अपने निकटस्थ लोगों को पांच बजे तक यूरिया बांटते हैं। सूचना मिलने पर जब पत्रकार पहुंचे तो वास्तव में दुकानों के शटर बन्द कर अन्दर कई लोग बात चीत कर रहे थे। पत्रकारों ने जब पूछा तो यह कह दिया गया कि हम और ई बाजार से सबंधित कार्य कर रहे हैं। काफी इंतजार के बाद भी शटर नहीं खोला गया। किसानों ने कहा की जब जब भी यूरिया इस ई बाजार केंद्र पर आती है तो यहां यही हाल होता है। अब देखना यह है कि क्या संबंधित अधिकारी सचिन पर कोई कार्यवाही करते हैं या नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस