प्रेस विज्ञप्ति
बदायूं। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष माननीय एम जमाल खान अलीगढ़ नें अपने पत्र दिनांक 1/12/2025 के द्वारा श्रीमती दुर्गेश वर्मा को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान जनपद बदायूं का जिला अध्यक्ष घोषित कर जिला अध्यक्ष नियुक्ति पत्र सौंपा है,साथ ही उन्होंने कहा है की मानवाधिकार के संकल्पों को जनहित में कार्य करके प्रतिष्ठान को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेगी,सभी कार्यकर्ताओं को प्रतिष्ठान की ओर आकर्षित कर उनको प्रतिष्ठान के कार्यों से प्रेरित कर प्रतिष्ठान का सदस्य बनाएं!मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव अकील अहमद ने श्रीमती दुर्गेश वर्मा को प्रतिष्ठान का चौथी बार जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही मानव हित के कार्य करने को प्रेरित किया!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
