बिल्सी बदांयू 1 दिसंबर।
बिल्सी में एक दर्दनाक हादसे में, नगर पालिका परिषद के लिपिक की कार खाई में गिर गई, जिससे एक बड़ा हादसा काफी हद तक टल गया।
जानकारी के अनुसार, बिल्सी के मोहल्ला नंबर पांच निवासी युधिष्ठिर सिंह नगर पालिका में लिपिक है वह कार से बीती रात किसी शादी समारोह से लोटकर आ रहे थे कि गांव खैरी के समीप सडक पर घूमते कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार समेत खाई में गिर गये। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार सवार को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
इस तरह के हादसे अक्सर होते हैं जब लोग सड़क पर अचानक आने वाले जानवरों को बचाने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं। इसलिए, सड़क पर गाड़ी चलाते समय सावधानी और धैर्य रखना बहुत जरूरी है।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

