थाना क्षेत्र के बादल गाँव के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं की ओर से आ रहे तेज़ रफ़्तार टैंकर ने एक बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया, जबकि पीछे बैठी उसकी बहन बाल–बाल बच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमन (22) पुत्र रजी अहमद, निवासी भंद्रे, थाना उसहैत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन अपनी बहन शिफ़ा के साथ ननिहाल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक बादल गाँव के पास पहुँची, तभी तेज रफ़्तार में आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तुरंत अमन को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उसके कई स्थानों पर गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। उधर, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर चालक की तलाश जारी है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

