बदांयू के कस्बा उसहैत में परचून गोदाम में लगी आग,लाखों का सामान
राख
बदांयू 28 नवंबर।
बदायूं के उसहैत में एक परचून गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना वार्ड नंबर 8 के इरशाद के गोदाम में रात्रि लगभग 10 से 11 बजे हुई, और इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में रखे लाखों रुपए के परचून का सामान पूरी तरह से जल गया है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग किया, और फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग पर काबू पाया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

