बदांयू 27 नवंबर।
अलापुर नगर पंचायत अध्यक्षा हुमा फहीम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और कमिश्नर की जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। जांच में 50 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसमें 21 कर्मियों की अनियमित नियुक्ति, फर्जी डीजल भरण और मरम्मत कार्यों में धांधली शामिल है।
इससे पहले, जिलाधिकारी ने हुमा फहीम के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे, लेकिन उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली और उनके अधिकार बहाल कर दिए गए।
अब कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद उनके अधिकार फिर से सीज होने की उम्मीद है। इस मामले में आगे की कार्रवाई मंडलायुक्त के स्तर पर की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

