12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज| देश की अखंडता-एकता का आधार है संविधान

दातागंज| ब्लूमिंग डेल स्कूल, दातागंज में संविधान दिवस बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया| स्कूली बच्चों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये तथा देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य कर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई|
विशेष प्रार्थना सभा से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कहा भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा संविधान है| देश की एकता अखंडता और समरसता का आधार भारतीय संविधान है| देश के हर नागरिक को देश में रहकर अपना हर कार्य संविधान की गरिमा के अनुरूप करना चाहिए| इस मौके पर सामाजिक विज्ञान के प्रवक्ता मोहम्मद समीर ने भी अपनी विचार रखे| प्रश्नोत्तरी में छात्र/छात्राओं से संविधान से जुड़े सवाल भी पूछे गए जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया| विद्यार्थिओं द्वारा बनाये गए स्लोगन पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे| राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|
इस मौके पर विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव तथा प्रवेश प्रमुख दुर्गेश झा ने उपस्थित रहकर सभी को संविधान दिवस की बधाई दी|
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा श्वेता मेहंदीरत्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थित रही|

विज्ञापन एक्सप्रेस