बदांयू 24 नवंबर।
बदायूं के कस्बा उसहैत के एक स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में छात्रों ने पेशाब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों के पिता को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गलत संस्कार के लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं,हे ना गज़ब का तर्क पुलिस का कहना है बच्चे नाबालिग भी है। तो क्या नाबालिग बच्चों को अपराध करने का लाइसेंस दिया गया है।
यह घटना बदायूं के उसहैत कस्बे के रामकली हायर सेकंडरी स्कूल में हुई, जहां गैर-समुदाय के तीन छात्रों ने छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर उनके बैग में रख दिया, बाथरूम में भी अश्लील बातें लिखी गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और करणी सेना व हिंदु वादी संगठनों के लोग हंगामा करने लगे।
पुलिस ने इस मामले में चार छात्रों के पिताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, स्कूल प्रबंधन ने भी हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जबरन भीड लेकर स्कूल में हंगामा कर स्कूल की छवि खराब करने की कोशिश की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

