3:59 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

स्वदेशी अपनाना केवल एक नारा नहीं,बल्कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – अंकित मौर्य

म्याऊं। ब्लॉक परिसर में शनिवार को स्वदेशी अपनाओ अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा मोर्चा ब्रजक्षेत्र की ओर से एक युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्या ने की।
सम्मेलन में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
अंकित मौर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाने से देश के उद्योगों को मजबूती मिलती है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और विदेशी आयात पर निर्भरता कम होती है।
मौर्या ने यह भी कहा कि देश के युवाओं को जागरूक होकर अपनी क्रयशक्ति को राष्ट्र के विकास से जोड़ने की आवश्यकता है। यदि गांव-गांव और कस्बे-कस्बे तक स्वदेशी अभियान को मज़बूत किया गया, तो इसका सकारात्मक प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर अवश्य पड़ेगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, पंकज पाठक, प्रमोद कश्यप, ओमेन्द्र यादव, रामू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– रिपोर्टर: हसरत अली ख़ान

विज्ञापन एक्सप्रेस