12:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में स्कूली छात्राओं को पानी में पेशाब पिलाने का आरोप

उसहैत में स्कूली छात्राओं को पानी में पेशाब पिलाने का आरोप।

बदांयू 23 नवंबर।

बदायूं के कस्बा उसहैत के चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल में गैर समुदाय के छात्रों पर छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाने का आरोप लगाया गया है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि जब वे धूप में बैठने के लिए कक्ष से बाहर जाती थीं, तो छात्र उनकी पानी की बोतल में पेशाब मिला देते थे। शनिवार को उन्होंने ऐसा करते देख लिया, जिसके बाद मामला खुला।

छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य से शिकायत की।
अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से मामले में जानकारी ली, जिसके बाद छह छात्रों के नाम काटने की कार्रवाई की गई।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और करणी सेना से जुड़े लोगों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने मामले में पुलिस के स्तर से जांच कराने की बात कही है।
तीन अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस