कुंवरगांव (बदायूँ)। वांछित अभियुक्तों की तलाश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कुंवरगांव थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख में की गई।
थाना पुलिस को लंबे समय से दोनों अभियुक्तों की तलाश थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वे ग्राम खासपुर के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुरेन्द्र पुत्र घासीराम और आकाश पुत्र दिनेश उर्फ दन्ने, निवासी ग्राम खासपुर गौटिया, को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों काफी समय से कानून की पकड़ से बचने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

