6:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कछला हाल्ट पर मिला अज्ञात युवक का शल, मोर्चरी भिजवाया

उझानी बदांयू 20 नवंबर।

बदायूं के कछला हाल्ट पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसके ट्रेन से गिरने की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मृतक युवक की जेब से साहिबाबाद से दिल्ली का एक पुराना ट्रेन टिकट मिला है, जिससे पुलिस को आशंका है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है और अगर अगले 72 घंटे तक शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस