4:50 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समारोह का आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग रिडक्शन योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रव्यापी पूर्व कार्यक्रम के अभियान के संबंध में पंजाब सरकार के सहयोग से दिनांक 18. 11. 2025 को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में एक भविष्य कार्यक्रम समारोह का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण आज दिनांक 18. 11. 2025 को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के शिक्षक संस्थानों में छात्र-छात्राओ को दिखाए जाने एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई जाने हेतु जिलाधिकारी बदायूं के द्वारा निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों को शपथ दिलाई कि युवा किसी राष्ट्र के ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है ।अतः यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र ,बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करायेगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइये हम सब मिलकर अपने जिला बदायूं राज्य उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त करने का दृढ़ निश्चय करें। मैं प्रतिज्ञा करता हूं की अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा । यह शपथ सभी विद्यालयो में छात्र-छात्राओ एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा ली गई और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि हमारे युवा पीढ़ी नशे के दंश से मुक्त हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस