।
उझानी बदांयू 17 नवंबर।
नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित सुलभ शौचालय के सेफ्टी टेंक से उठती बदबू से घंटाघर मार्केट के दुकानदारों का अपने प्रतिष्ठानों पर बैठना दूभर हो गया है। सफाई निरीक्षक को शिकायती पत्र दिए हफ्ता बीत जाने के बाद भी नालियों व टेंक की सफाई कराना सफाई निरीक्षक ने मुनासिब नहीं समझा।
घंटाघर मार्केट के दुकानदारों में अभिनय सक्सेना, मनोज यादव, रोहित गोयल, गोपाल गोस्वामी,हरीओम, प्रेमशंकर,, राकेश गोयल , मनोज गोयल, सर्वेश शर्मा आदि का कहना है कि बाज़ार के बीच बने सुलभ शौचालय के सेफ्टी टेंक की काफी समय से सफाई ना होने से बदबू निकलती है। दुकानों पर बैठना दूभर हो गया है। वहीं नालियों पर लोग लघुशंका करते रहते हैं नालियों की भी सफाई नियमित नहीं होती।
मनोज यादव ने बताया कि 4 नवंबर को नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को सफाई कराने के वास्ते शिकायती पत्र दिया। लेकिन आज तक सुनवाई ना होने से सभी दुकानदार परेशान हैं। सभी ने पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल से निवेदन किया है कि सफाई निरीक्षक को आदेशित कर टेंक व नालियों की सफाई कराने को आदेशित करें जिससे हम सभी घंटाघर मार्केट के दुकानदार अपना कारोबार कर सकें। व बदबू से निजात मिल सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

