7:53 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर – सडक हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत

बदांयू 17 नवंबर।

बदायूं में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार सुखपाल (55) की मौत हो गई। वह अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ढका के रहने वाले थे।

बताते हैं कि 3 नवंबर को वे साइकिल से म्याऊं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले म्याऊं सीएचसी ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल और बाद में अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया गया। रविवार को परिजन उन्हें बदायूं के एक निजी अस्पताल ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस