6:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अब्दुल्लागंज के धार्मिक स्थल पर बाबा की झोपड़ी में लगी आग, कपड़े बर्तन राख।

उझानी बदांयू 16 नवंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला गंज बरामालदेव मार्ग पर सडक किनारे बने नतवीर बाबा के थान पर झोपड़ी डालकर रह रहे बाबा की झोपड़ी में बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिससे बाबा के कपड़े, बर्तन सहित सभी घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

थान के सेवादार आशाराम पुत्र प्रेमराज निवासी अब्दुल्ला गंज ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंपा है कि रात 2.30 पर जब मैं गहरी नींद में सोया था, उसी वक्त किसी शरारती तत्व ने झोपड़ी में आग लगा दी ,आग लगने पर जाग गया। आग से झोंपड़ी सहित कपड़े बर्तन, अनाज व सभी घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस