> जिलाधिकारी बदायूँ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ द्वारा संयुक्त रुप से तहसील दातागंज पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं । > शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
आज दिनाँक 15.11.2025 को तहसील दातागंज पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा संयुक्त रुप से तहसील दातागंज पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । तहसील दातागंज पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया तथा एडीएम-ई द्वारा तहसील सहसवान पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

