6:37 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शिखर इंस्टीट्यूट एंड नर्सिंग की छात्राओं ने किया सीएचसी का शैक्षिक भ्रमण

उझानी बदांयू 15 नवंबर।

शैखूपुर सिथ्ति शिखर इंस्टीट्यूट एंड नर्सिंग कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया।

नर्सिंग टीचर कृष्ण वीर सिंह एंव शुभी के नेतृत्व में सीएचसी आई छात्राओं ने सीनियर नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सकों से मरीज के इलाज़ की बारीकियों को करीब से देखा। उन्होंने मरीज़ की सही देखभाल के बारे में भी जानकारी जुटाई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने छात्राओं से कहा कि चिकित्सा एक पेशा ही नहीं मानव सेवा भी है। इस मौके पर सीएचसी का स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस