।
उझानी बदांयू 15 नवंबर।
बीती शाम राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षा बहिन श्रीमती सावित्री देवी (योग शिक्षका) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।



पुष्पार्चन श्रीमती स्वाति पाठक,शैली माहेश्वरी, रीता गोयल और सुनीति अग्रवाल, मुख्य अतिथि रुचि गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, और विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य घनश्याम बाबू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भैया बहिनों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

