1:03 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में बाल दिवस

प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न, भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं वर्षगांठ पर उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यहां बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया। शिक्षक काजिम अली ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जमीर अहमद इंचार्ज प्रधानाध्यापक, काजिम अली सहायक अध्यापक, सुनीता देवी शिक्षामित्र, मीना रानी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कमलेश कुमारी रसोईया आदि।

विज्ञापन एक्सप्रेस