6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बाल – दिवस पर बच्चों को उपहार बितरित

बाल – दिवस के दिन महिला पतंजलि योग समिति, हरिद्वार के तत्वाधान में बदायूं इकाई ने एस. के. फील्ड के निकट स्थित आनंद मार्ग प्रचारक संघ में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को उपहार बितरित किय।
महिला पतंजलि योग समिति, बदायूं की ज़िला प्रभारी उमा वार्ष्णेय के नेतृत्व में निर्धन एवं असहाय बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाने एवं उनके लिए उपहार स्वरूप भेटें प्रदान करने हेतु आज बाल दिवस के दिन उन बच्चों को नाश्ता, भोजन, फल एवं दैनिक उपयोग की बस्तुओं को भेंट किया गया । संस्था की पुरोधा प्रमुख ब्रह्मचारिणी समर्पिता आचार्या ने इस नेक कार्य के लिए सभी के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में ज्योति गुप्ता,कान्ति देवी, मुनान वर्मा, रीता, रश्मि, कंचन रस्तोगी, सीमा, शैली शर्मा, हेमलता दीक्षित, अंजू गुप्ता, दीप्ति, श्यामा, सुनीता, दीपमाला आदि बहिनों ने सहयोग कर सहभागिता की।
ज़िला प्रभारी उमा वार्ष्णेय ने सभी का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस