1:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्रशिक्षण में कृषकों को दिए जैविक खेती की समस्याओं के निवारण के उपाय

बदायूँ : 14 नवम्बर। यूपीडास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत चयनित विकासखण्ड उसावां, कादरचौक, उझानी, सहसवान एवं दहगवां में गठित सौ समूहों के तृतीय वर्ष का कृषकों का समूहवार तकनीकी रबी का प्रथम प्रशिक्षण 13 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2025 तक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को फसल में जैविक विधि से मृदा जनित रोगों की रोकथाम के लिए भूमि का शोधन, बीज शोधन तथा जैविक विधि से पोषक तत्व प्रबंधन एवं फसल सुरक्षा और रोग व कीट नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दी गयी, साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कृषकों को जैविक खेती में आ रहीं समस्याओं का निवारण तथा उपायों को बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक डॉ0 विवेक कुमार गौरव, कार्यदायी संस्था बायोसर्ट इण्टरनेश्नल के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा व सम्बन्धित एलआरपी एवं चयनित समूहों के सदस्य उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस