बदांयू 14 नवंबर।
बदायूं में सरेराह गुंडई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक राहगीरों और बारातियों से डंडे-पिस्टल के बल पर बदसलूकी और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर बुधवार रात हुई।
बताते हैं कि दोनों आरोपी मन्नूनगर गांव के रहने वाले हैं
एक युवक हाथ में डंडा लेकर दौड़ रहा है।
दूसरा युवक पिस्टल लिए बीच-बचाव करता नजर आता है।
बताते हैं कि बारातियों की गाड़ी को साइड न देने पर विवाद हुआ
आरोपी ने गाड़ी से उतरकर बारातियों पर हमला कर दिया
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को साक्ष्य मानकर जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
बारातियों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
