बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव में उधार सामान ने देने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बिल्सी थाना के क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी सुमित ने आरोप लगाते हुए बताया है कि वह शराब के ठेके के पास परचूनी की दुकान चलाता हैं। कुछ लोग उसकी दुकान पर उधार सामान लेने के लिए आएं लेकिन जब उसने मना किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में सुमित के हाथ एवं सिर में गंभीर चोटें आईं हैं । पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के सरकारी अस्पताल भेजा हैं। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
